खेल डेस्क. IPL-6 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ऑस्ट्रेलिय के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के अंडर खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रिकी पोंटिंग को सौंपी गई है। क्रिकेट के शॉर्ट फॉरमेटों में सचिन का अनुभव पोंटिंग से ज्यादा है, इसलिए सचिन के बजाए पोंटिंग को कप्तानी देने के फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि हरभजन से कप्तानी लेकर सचिन को सौंपी जाएगी लेकिन पंटर मुंबई इंडियंस की कप्तानी की चाबी मास्टर के हाथ में आने से पहले ही ले उड़े। सचिन को IPL के पिछले सीजन में भी कप्तानी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में ध्यान लगाने की बात कह कप्तानी से मना कर दिया था।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की नजर में 'मैच विनर', भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह चेन्नई टेस्ट खेलेंगे। चेन्नई में 22 फरवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भज्जी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई है। हरभजन के कॅरियर का यह सौवां टेस्ट होगा। सौवें टेस्ट की वजह से इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि हरभजन को चेन्नई टेस्ट में जगह मिलेगी या नहीं। बीसीसीआई ने टेस्ट से एक दिन पहले ट्वीट कर बता दिया कि हरभजन टेस्ट मैचों का शतक चेन्नई में ही लगाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था, 'अगर हरभजन खेले तो हमें काफी संभल कर खेलना होगा, क्योंकि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं।'
ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत के खिलाफ शुरु होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को शामिल किया गया है। आईपीएल-6 के लिए सबसे महंगे बिके ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चेन्नई में टेस्ट पदार्पण नहीं कर सकेंगे। उन्हें बारहवां खिलाड़ी बनाया गया है। मैक्सवेल की जगह तेज गेंदबाज हेनरिक्स को तरजीह दी गई है।
वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पर जुर्माना लगाया गया है। वाका ग्राउंड पर तस्मानिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे कप मैच के दौरान पोंटिंग पर आचार संहिता तोड़ने का आरोप है। यह वाकया तब हुआ जब तस्मानिया की तरफ से बैटिंग कर रहे पोंटिंग को रन आउट करार दिया। पैवेलियन की तरफ लौटते समय पोंटिंग ने अपना बैट हवा में उछाल दिया जो कुछ मीटर दूर उनके सामने ही गिरा। पोंटिंग ने अपना जुर्म कबूल लिया और उन पर 250 अमेरिकी डॉलर (13,518 रुपये) का जुर्माना लगा है।
टीम इंडिया में सस्पेंस: कंगारू अलर्ट!
सचिन वापसी कर विदाई मैच खेलें: ब्लाइंड बैंड
सौवें टेस्ट से पहले भज्जी ने खेला 'माइंड गेम', कंगारू ने भी दिया करारा जवाब
'पागल' प्रवीण कुमार सस्पेंड
कलमाड़ी ने शिल्पा शेट्टी को दिलवाए 72 लाख रुपये!
नीता ने लगाई 5.30 करोड़ की बोली, जीरो पर आउट हुए मैक्सवेल
सचिन का बेटा होना अर्जुन तेंडुलकर को पड़ेगा भारी?
बीसीसीआई प्रेसिडेंट की कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट बने धोनी
RECORD: कप्तानी का शतक लगाएंगे स्मिथ, गांगुली को पीछे छोड़ेंगे धोनी
21 फरवरी की खास खबरें