अश्विन ने कहा है कि अब हमारी कोशिश मैच के दूसरे दिन शेष तीन विकेट 30 रन के भीतर गिराने की रहेगी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब अश्विन ने ऐसा कमाल किया है। वह पहले भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं। अश्विन ने 2011 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 6 विकेट झटके थे। उसी साल मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 5 विकेट चटकाए।
पिछले साल यानी 2012 में हैदराबाद टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अश्विन ने 6 विकेट लिए। इसी मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने कीवी टीम के 6 विकेट चटकाए। अश्विन ने 2012 में ही बेंगलुरु में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 5 विकेट झटके। इसे देखते हुए
हैदराबाद में भी उनसे यही उम्मीद की जा सकती है।