विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Cricket News

विकेट उखाड़ने की मशीन बन गए हैं अश्विन, चेन्‍नई से पहले भी 5 बार कर चुके हैं कमाल

1 of 7 Photos
चेन्नई. भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन (88 रन पर छह विकेट) ने पहले टेस्ट के पहले ही दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा लिया। अश्विन ने चेन्‍नई की टर्न लेती पिच पर पहले दिन के सात में से छह विकेट झटके। उनके द्वारा बिछाए गए स्पिन जाल से केवल मेहमान कप्तान माइकल क्लार्क (103 नाबाद) और पहला टेस्ट खेल रहे ऑल राउंडर हेनरिक्स (68) ही बाहर निकल पाए। इन दोनों ने टीम को संकट से उबार कर 7/316 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। (LIVE: नजर का चश्मा पहन कर मैदान पर उतरे वीरेंद्र सहवाग)
 
अश्विन ने कहा है कि अब हमारी कोशिश मैच के दूसरे दिन शेष तीन विकेट 30 रन के भीतर गिराने की रहेगी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब अश्विन ने ऐसा कमाल किया है। वह पहले भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं। अश्विन ने 2011 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट मैच में 6 विकेट झटके थे। उसी साल मुंबई में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ही 5 विकेट चटकाए।
 
पिछले साल यानी 2012 में हैदराबाद टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अश्विन ने 6 विकेट लिए। इसी मैच की दूसरी पारी में भी उन्‍होंने कीवी टीम के 6 विकेट चटकाए। अश्विन ने 2012 में ही बेंगलुरु में न्‍यूजीलैंड टीम के खिलाफ  5 विकेट झटके।  इसे देखते हुए हैदराबाद में भी उनसे यही उम्‍मीद की जा सकती है।
 
 
 
23 फरवरी की खास खबरें
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment