खेल डेस्क. अपने खेल में जीत दर्ज करने के लिए खिलाड़ी मैदान पर जम कर पसीना बहाते हैं। हर छोटी से छोटी बात का वे बहुत ध्यान रखते हैं। कहीं प्रैक्टिस कम न रह जाए, कहीं कोई तकनीकी खामी न आ जाए, इन सबका ध्यान रखते हुए खिलाड़ी जीत की तैयारी करते हैं।
मैदान पर भी खिलाड़ियों का जोश देखने लायक होता है जो कि खेल को और भी रोचक बनाता है। लेकिन कभी-कभी इसी जोश में कुछ ऐसे पल कैमरे में कैद हो जाते हैं जो दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर देते हैं।
टेनिस से लेकर फुटबॉल तक, बास्केटबॉल से लेकर एथलेटिक्स तक हर खेल में कुछ ऐसे अटपटे मूमेंट्स देखने को मिलते हैं।
अरे अंकल मुझमें क्यों घुस गए
फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी माइकल लॉड्रा एक मैच के दौरान एक बॉल गर्ल पर कुछ इस तरह गिर पड़े थे। शरारती कैमरामैन यह नजारा क्लिक करने से बिल्कुल नहीं चूका।
आगे क्लिक कर देखिए, खेल जगत के कुछ ऐसे ही अटपटे लेकिन मजेदार लम्हें...