खेल डेस्क. 11 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के एक खास सितारे का जन्मदिन है। सौराष्ट्र के स्पेशल ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी आज अपना 78वां बर्थडे मना रहे हैं।
अफगानिस्तान के काबुल शहर में जन्मे इस खब्बू ऑलराउंडर ने अपने खेल से सभी के दिलों में जगह बनाई थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8545 रन और 484 विकेट के रिकॉर्ड वाले दुर्रानी ने क्रिकेट की पिच के साथ ही फिल्मी पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरा था।
उन्होंने बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में शुमार रहीं परवीन बॉबी के साथ चरित्र नाम की फिल्म में काम किया था। हालांकि, इस पिच पर वे कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने बड़े बैनर की फिल्म करने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया था।
भारतीय क्रिकेट के कई सितारों ने फिल्मों में गेस्ट अपियरेंस के रोल किए हैं। कुछ ने क्रिकेट छोड़ कर ग्लैमर जगत को ही अपना नया ठिकाना बनाया था।
आगे क्लिक कर जानिए उन सितारों को जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर भी बिखेरा जलवा...