वीरू द विनिंग फैक्टर
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हुए उसके ओपनर वीरेंद्र सहवाग। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सहवाग ने दिल्ली की अच्छा रन रेट मेंटेन करने में मदद की। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक जमाया। वीरू टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों में खेली दो पारियों में 121.31 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए।