चमके डेयरडेविल सहवाग, सेमी फाइनल में शान से मारी एंट्री
Dainikbhaskar.com
| Oct 24, 2012, 09:50AM IST

पहला सेमीफाइनल दिल्ली और हाईवेल्ड लॉयंस के बीच 25 तारीख को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमी फाइनल 26 तारीख को सिडनी सिक्सर्स और टाइटंस के बीच होगा।
चैंपियंस लीग टी-20 में आईपीएल की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। 2012 की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स महज एक मैच जीत कर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी। सबसे घटिया प्रदर्शन हरभजन सिंह की मुंबई इंडियंस का रहा, जो टूर्नामेंट में एक बार भी नहीं जीत सकी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स दो मैच जीतने के बावजूद आगे नहीं बढ़ सकी।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने न सिर्फ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, बल्कि वह अपने ग्रुप में सबसे ऊपर भी रहा।
आखिर ऐसी क्या बात रही कि सिर्फ दिल्ली वाले ही साउथ अफ्रीका में धमाल मचाने में कामयाब हुए? आगे किस चुनौती का सामना करेगी डेयरडेविल्स की टीम? आइए, जानते हैं आंकड़ों और फैक्ट्स के जरिए...








