खेल डेस्क. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। सीरीज में 3-1 से बढ़त ले चुकी मेजबान टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में जीत का चौका लगाना चाहेगी, वहीं मेहमान टीम हार का अंतर कम करने का प्रयास करेगी।
धर्मशाला में होने वाला यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। इससे पहले यह मैदान विदेशी टीमों के अभ्यास मैचों और आईपीएल का तो गवाह बना है, लेकिन टीम इंडिया की मेजबानी करने का मौका उसे पहली बार मिला है।
पाकिस्तान के कोच डेव व्हाटमोर ने इस स्टेडियम की सराहना करते हुए एक बार कहा था कि यहां क्रिकेट का भविष्य उज्जवल हो सकता है।
इसके बाद ही इसे इंटरनेशनल स्टेडियम का दर्जा मिला।
आगे क्लिक कर जानिए, इस खास स्टेडियम का पूरा सफर तस्वीरों की जुबानी...