राजकोट. ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया ने पुरानी असफलताओं से जरा भी सबक नहीं लिया है। जिस प्रकार टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैच से पहले घूमने जाती थी, ठीक उसी तरह राजकोट वनडे से पहले भी टीम घूमने निकली।
इस बार धोनी ब्रिगेड पहुंची रवींद्र जडेजा के नए रेस्त्रां। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रैना और जडेजा यहां पहुंचे थे। बिना बताए होटल से निकले दोनों खिलाड़ियों को वहां भीड़ का सामना करना पड़ा था। धक्कामुक्की होने के कारण रैना को परेशानी भी झेलनी पड़ी थी।
राजकोट में मैच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा के रेस्त्रां पहुंची धोनी ब्रिगेड, देखिए तस्वीरें