खेल डेस्क.आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर सुपर-8 में ही खत्म हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नजदीकी जीत ने धोनी ब्रिगेड की सेमी फाइनल में नो-एंट्री सुनिश्चित कर दी। टीम के औसत परफॉर्मेंस ने फैन्स में गुस्सा भर दिया। पिछले साल जो प्रशंसक वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम की जय-जयकार कर रहे थे, वही अब अपनी टीम से रूठ गए हैं।
इस निराशा के बीच धोनी के घर में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। यह खामोशी अभी की नहीं, बल्कि पांच साल पुरानी है।
dainikbhaskar.com की टीम ने टी-20 वर्ल्ड के आगाज से पहले धोनी के घर का दौरा किया था। आस-पड़ोस के लोगों ने कप्तान साहब के घर का हाल बयां किया।
हर मैच और टूर्नामेंट के परिणाम के साथ फैन्स और मीडिया के बदलते रवैये पर कैसा महसूस करता है धोनी का परिवार? क्यों पसरा रहता है सन्नाटा? कैसे इमोशनल हुए मैदान पर कप्तान धोनी और विराट कोहली? आइए, जानते हैं तस्वीरों की जुबानी ये पूरी दास्तां...