FORBES : कमाई में धोनी ने सचिन को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाई के मामले में सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स मैग्जीन ने सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटरों की सूची जारी की है। दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10 क्रिकेटरों में से छह भारतीय हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में धोनी पहले और मास्टर ब्लास्टर दूसरे नंबर पर हैं।
धोनी की कमाई 26.5 मिलियन डॉलर (करीब 19 करोड़ 47 लाख रुपये) है जिसमें विज्ञापनों की हिस्सेदारी 23 मिलियन डॉलर है जबकि बाकी 3.5 मिलियन डॉलर उन्होंने क्रिकेट खेलकर कमाए हैं।
सबसे अधिक कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर तेंडुलकर ने 18.6 मिलियन डॉलर (103 करोड़ रुपये) कमाए जिसमें विज्ञापनों से 16.5 मिलियन डॉलर (लगभग 92 करोड़ रुपये) आए जबकि बाकी 2.1 मिलियन डॉलर (11 करोड़ 68 लाख रुपये) उन्होंने क्रिकेट खेलकर कमाए हैं।
अन्य क्रिकेटरों में गौतम गंभीर की कमाई 7.3 मिलियन डॉलर, विराट कोहली की 7.1 मिलियन डॉलर, वीरेंद्र सहवाग की कमाई 6.9 मिलियन डॉलर, शेन वॉटसन की 5.9 मिलियन डॉलर, माइकल क्लार्क की 4.9 मिलियन डॉलर, ब्रेट ली की 4.8 मिलियन डॉलर, रिकी पोंटिंग की 4.1 मिलियन डॉलर और यूसुफ पठान की कमाई 3.7 मिलियन डॉलर है।









