विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Dhoni Injured Thumb Before Ranchi ODI Taken To Hospital

PICS: कुछ ऐसे हुआ कप्तान धोनी के साथ मैदान पर 'हादसा'

1 of 6 Photos

रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान वे अपने दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगा बैठे।

हालांकि, यह चोट अधिक गंभीर नहीं रही। वे जल्द ही दोबारा प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आ गए। टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद इंग्लैंड की टीम अभ्यास करेगी। 

सत्र के तुरंत बाद कप्तान धोनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आना था, लेकिन उनके स्थान पर रवींद्र जाडेजा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने टीम की रणनीति पर रोशनी डालते हुए कहा कि रांची की पिच पर वे बड़ा स्कोर खड़ा कर मेहमान इंग्लैंड पर दबाव बनाना चाहेंगे। 

टीम इंडिया के मैनेजर (लॉजिसटिक्स) सतीश ने बताया कि धोनी पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें किसी भी तरह के एक्स-रे या स्कैन की जरुरत नहीं है। धोनी ने नेट पर आज लगभग दस मिनट तक गेंदबाजी व बल्लेबाजी की। इसी बीच टीम इंडिया के बोलिंग कोच जो डॉवस की तेज़ गेंद उन्हें लग गयी जिससे वे मामूली रूप से चोटिल हो गए। गेंद लगने के बाद धोनी ने ड्रेसिंग रूम से अभ्यास मैच देखा और चोट पर बर्फ लगाई।


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment