विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Dhoni Launches His Owns Bike Racing Team

कप्तान धोनी ने बाइक से करते-करते प्यार, कर दी रेसिंग टीम तैयार

Agency | Aug 28, 2012, 15:46PM IST
 
 


भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक प्रेम के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने अपने इस प्यार की खातिर ही एफआईएम सुपर स्पोर्टस विश्व चैम्पियनशिप में अपनी रेसिंग टीम लांच की है।

यह चैम्पियनशिप अगले साल मार्च में भारत में होने वाली विश्व सुपरबाइक चैम्पियनशिप की सहयोगी रेस है। धोनी की टीम का नाम एमएसडी आर एन रेसिंग टीम इंडिया है, जो चेक गणराज्य में होने वाली 10वीं रेस के जरिए 17वीं रेस चैम्पियनशिप में पदार्पण करेगी। इसके साथ ही यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह अगले पूरे सत्र में भाग लेगी।

टीम के दो ड्राइवरों में फ्रांस के फ्लोरियन मारिनो और ब्रिटेन के डेन लिनफुट शामिल हैं। मारिनो जहां चार बार के सुपरस्टोक 600 रेस विजेता हैं और पिछले साल होंडा डब्ल्यूएसएस के राइडर थे, वहीं लिनफुट 2008 में दो बार सुपरस्टोक 600 रेस जीत चुके हैं।

टीम के तकनीकी निदेशक एंड्रयू स्टोन होंगे व इसका बेस ब्रिटेन में होगा। टीम प्रिंसिपल अमित सैंडिल के अनुसार उनका लक्ष्‍य है कि इस रेसिंग गेम को एशिया में भी प्रसिद्धि हासिल हो ताकि यह गेम लोगों तक पहुंच सके।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment