रांची. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आयकर भुगतान मामले में इस बार भी झारखंड में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। इस साल अब तक वे 12 करोड़ रुपए आयकर का भुगतान कर चुके हैं। धोनी ने सितंबर में छह करोड़ रुपए और दिसंबर में छह करोड़ रुपए टैक्स के रूप में जमा कराया था। अंतिम तिमाही का टैक्स देना अभी बाकी है। गौरतलब है कि व्यक्तिगत आयकरदाताओं में पिछले साल भी धोनी झारखंड में नंबर वन पर थे। उन्होंने सितंबर में चार करोड़ और दिसंबर में सात करोड़ रुपए और मार्च में 6 करोड़ रुपए जमा कराए थे।
FORBES : कमाई में धोनी ने सचिन को पीछे छोड़ा