धोनी का विकल्प नहीं : द्रविड़
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि धोनी का कोई सक्षम विकल्प मौजूद नहीं है। उनका मानना है कि धोनी ही वह शख्स हैं, जो टीम इंडिया को आगे ले जाएंगे। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा, फिलहाल मुझे तो कोई विकल्प नहीं दिख रहा। मेरा मानना है कि धोनी ही वह शख्स हैं, जो भारतीय टीम को आगे ले जाएंगे क्योंकि उनके पास 'एनर्जी और पैशन' है। जैसे ही भावनाओं का ज्वार बैठ जाएगा तो खिलाड़ी आराम से आत्ममंथन कर सकेंगे कि उनसे कहां गलती हुई और भविष्य की दिशा क्या होगी और भारतीय क्रिकेट को कैसे आगे ले जाया जा सकेगा, तो सब ठीक हो जाएगा।'
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-2 से हारने के कारण धोनी की कप्तानी को लेकर जबर्दस्त आलोचना हो रही है।