विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Bhaskar Special >> Dhoni Praises Raina, Rohit

धोनी ब्रिगेड के लिए मौसम बनेगा चुनौती

1 of 8 Photos
धर्मशाला. भारत और इंग्लैंड के धर्मशाला में रविवार को होने वाले पांचवें और वन डे मैचों की सीरिज के आखिरी मैच में धोनी ब्रिगेड के लिए मौसम भी चुनौती बन सकता है। शानदार फॉर्म में चल रही धोनी की टीम अब तक 3-1 से सीरिज अपने नाम कर चुकी है लेकिन इंग्लैंड के 4-1 के सफाए के रास्ते में मौसम भी आड़े आ सकता है। हिमांचल प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का मौसम न सिर्फ धोनी के धुरंधरों बल्कि क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी परेशानी बन सकता है। हालांकि बृहस्पितवार को कांगड़ा एयरपोर्ट से धर्मशाला पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत साफ आसमान और चमकती धूप ने किया लेकिन स्थानीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है अगले तीन दिनों के लिए अधिकतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक लुड़कने का अनुमान लगाया है। मैच वाले दिन कुछ स्पैल बादलों के बीच होने की उम्मीद है। मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।  
 
इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब धु्रव पांडव हाल में पत्रकार वार्ता में पहुंचे तो वहां एक भी अंग्रेज पत्रकार मौजूद नहीं था। यह देख उनके मुंह से निकल गया, कहां गए गोरे, क्या चले गए। फिर धोनी ने कहा, ‘गोरे क्या सिर्फ नमक मिर्च ही लगाने आते हैं।’ धोनी के इस कथन पर भारतीय मीडिया ने जोरदार ठहाका लगाया। उल्लेखनीय है कि मैच के बाद पत्रकार वार्ता का आयोजन होता है जिसमें दोनों देशों की मीडिया शामिल होती है। 
 
धोनी ने गांगुली को पीछे छोड़ा 
 
मोहाली में जीत (पढें- कौन रहे जीत के हीरो) हासिल करने के साथ ही धोनी वनडे में दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए। धोनी ने 134 मैचों में कप्तानी करते हुए 77 मैचों में जीत हासिल की (मैच का टर्निंग प्‍वाइंट)। जबकि सौरव गांगुली ने 146 मैचों में कप्तानी करते हुए 76 मैच जीते थे। अभी तक अजहरुदीन 90 मैच जीत कर सफल कप्तानों में नंबर वन पर हैं। संयोग से सौरव गांगुली भी स्टेडियम में कमेंट्री के लिए मोहाली (देखें स्‍टेडियम से कुछ तस्‍वीरें) में मौजूद थे। 
 
इस सीरीज में जीत के बाद ऐसा लगता है कि टीम इंडिया अपनी बीमारियों से उबर रही है।
 
मोहाली के मैदान में प्रीति जिंटा का क्रेज तस्‍वीरों में देखिए

 

24 जनवरी 2013 की खास खबरें

साहित्‍य से ज्‍यादा विवादों के चलते बदनाम हुआ है जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल

जीत के बाद धोनी बोले- कहां गए गोरे, वे क्या सिर्फ नमक मिर्च ही लगाने आते हैं

गीतिका को दुबई ले जाकर शारीरिक शोषण करना चाहता था कांडा

मजिस्‍ट्रेट ने लड़की से कहा- कपड़े उतारो, विरोध करने पर दी धमकी! 

मोबाइल पर इंटरनेट के बाद अब बात करना भी हुआ महंगा

इनकम टैक्‍स बचाने के सात उपाय

 


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment