टी-20 वर्ल्ड कप में बाहर किए जाने से भड़का विवाद
धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच पिछले कई दिनों से कप्तानी को लेकर खींचतान चल रही है। श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम सुपर-8 मैच के लिए धोनी ने सहवाग को प्लेयिंग इलेवन से बाहर रखा। उनके स्थान पर इरफान पठान ने पारी का आगाज किया।