विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Dhoni Rely On Champion Yuvraj World Cup

T-20 WC: फुल कॉन्फिडेंस में हैं धोनी, खास स्ट्रेटेजी से करेंगे अटैक

1 of 6 Photos

कोलंबो.आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में अपना दम दिखाने टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में मिली हार के बावजूद पूरे कॉन्फिडेंस में हैं। उनका यह आत्मविश्वास प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखने को मिला।
 
धोनी ने टीम में युवराज सिंह का स्वागत करते हुए कहा, "मैं युवी की वापसी से बहुत खुश हूं। वे एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। चेन्नई में हुए मैच में भी उन्होंने संतोषजनक प्रदर्शन किया।"
 
धोनी ने कहा कि वे किसी भी टीम को कम नहीं आकेंगे। टी-20 के खेल में कोई भी टीम बाजी मार सकती है। इसमें पुराने रिकॉर्ड से कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत का पहला मुकाबला 19 तारीख को अफगानिस्तान टीम के खिलाफ है। धोनी ने कहा कि वे अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेंगे।
 
टीम इंडिया को 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी ने कहा, "हम किसी टीम को कम नहीं मान सकते। टीम में विराट कोहली और सुरेश रैना का रोल अहम रहेगा। ये दोनों खिलाड़ी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।"
 
धोनी अपनी पेस बैटरी के परफॉर्मेंस से भी खुश दिखे। उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप में हमारे तेज गेंदबाजों का परफॉर्मेंस अहम रहेगा। अभी तक हमारे फॉस्ट बॉलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि वे इस अहम टूर्नामेंट में भी विपक्षी बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे।"
 
टीम इंडिया मेन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। पहला प्रैक्टिस मैच 15 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ 17 तारीख को होने वाले मुकाबले में अपनी तैयारियों को परखेगी। चौथी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड टूर्नामेंट में भारत को 'ए' ग्रुप में अफगानिस्तान व इंग्लैंड के साथ रखा गया है।
 
पिछले साल वनडे में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल करने वाली टीम इंडिया के सामने टी-20 वर्ल्ड कप में क्या-क्या होंगी चुनौतियां? क्या है टीम इंडिया के पॉजिटिव और नेगेटिव प्वाइंट्स? किन प्रतिद्वंद्वी टीमों व खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान? युवराज सिंह की वापसी कितनी होगी मददगार? क्या रहेगी कप्तान धोनी की स्ट्रेटेजी? आइए, जानते हैं इन सब खास बातों को तस्वीरों के जरिए....
T-20 BUZZ: युवराज का इमोशनल कमबैक और धोनी की एक गलती
CHAMP: युवराज को लगी चोट... दर्द से कराह उठी पूरी टीम इंडिया
STATS: बस युवराज के नाम है टी-20 का सबसे खास रिकॉर्ड


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment