विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Dhoni Sachin Zaheer Khan Flop In Kolkata

फेल हुए सितारे, काश उनकी जगह नागपुर में खेलें ये 7 नए चेहरे

1 of 8 Photos
खेल डेस्क. टेस्ट में नंबर 1 टीम बनने और वर्ल्ड कप जीतने के बाद से धोनी एंड कंपनी सफलता के नशे में चूर थी। लेकिन इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में जो उसने लुढ़कना शुरू किया, वह आज भी जारी है। फिर चाहे मुकाबला विदेशी पिचों पर हुआ हो या घर पर ही मेहमान टीमों से भिड़ंत, हर मोर्चे पर टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी है।
 
सचिन तेंडुलकर से लेकर युवराज सिंह तक हर धुरंधर लगातार फेल हुआ। स्टार बैट्समैन विराट कोहली सीमित ओवर के क्रिकेट में तो चमके, लेकिन टेस्ट में आते ही वे फ्लॉप हो गए। हमारे बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगातार फेल हुए। हारने की कुछ ऐसी आदत लगी कि विदेशी टीमों के स्पिनर्स को खेलना उनके लिए पहाड़ चढ़ने जैसा प्रतीत होने लगा। 
 
मोंटी पानेसर और ग्रीम स्वान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय बल्लेबाजों की जम कर बैंड बजाई। पिछले साल तक जहां इंग्लैंड के टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की रफ्तार जहां धोनी ब्रिगेड को रन बनाने से रोक रही थी, तो इस इस साल उनके स्पिनर्स भारतीय पिचों पर मेजबान पर भारी पड़ गए। आखिर ये बल्लेबाज रन बनाएंगे तो किसके खिलाफ।
 
टीम के स्टार खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में dainikbhaskar.com ने घरेलू क्रिकेट के कुछ ऐसे सितारों को खोजा जो लगातार शानदार परफॉर्मेंस देकर नेशनल टीम में आने की दस्तक दे रहे हैं। टीम इंडिया के लिए न तो वीरेंद्र सहवाग कुछ खास कर पा रहे हैं, न ही युवराज सिंह जैसे पोटेंशियल बल्लेबाज। ऐसे में यदि चयनकर्ता एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर इन युवाओं को मौका दें, तो शायद टीम नागपुर टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाए।
 
आगे क्लिक कर जानिए, कौन-कौन से खिलाड़ी कर सकते हैं सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे स्टार्स को क्लीन बोल्ड...

आपकी राय

 

घर पर भी ढेर हुए टीम इंडिया के शेर? टीम से किसे बाहर करना चाहते हैं आप, किसे देंगे मौका? नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताइए आपके सुझाव।


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment