एक ओर प्लेयिंग इलेवन के कॉम्बिनेशन को लेकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गफलत में हैं, वहीं दूसरी ओर ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर चर्चाएं गरम हैं।
इन सबके बीच धोनी कोलकाता में पहुंच कर एक अलग बात को भी महसूस कर रहे होंगे। यह वही शहर है जहां उन्हें अपना प्यार मिला था।
धोनी और साक्षी की लव स्टोरी कोलकाता के ताज होटल में ही शुरू हुई थी।
कप्तान ने 2010 में अचानक से शादी कर सभी को हैरान किया था। वैसे तो उनकी और साक्षी की प्रेम कहानी अब बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन कुछ फैक्ट्स ऐसे भी हैं जिनसे उनके फैन्स अंजान हैं।
आइए, जरा जानते हैं कैसे हमारे सबसे सक्सेसफुल कप्तान ने जीता था साक्षी का दिल...