विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Dhoni Sakshi Visit Deori Temple Before Mohali Test

PHOTOS: धोनी, साक्षी और देवड़ी मंदिर... ये कनेक्शन है पुराना

1 of 20 Photos
खेल डेस्क. टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे परिवार के साथ देवड़ी मंदिर में माथा टेकने गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे होने के बाद माही के सिर से जो टेंशन दूर हुई उसके लिए अपनी आराध्य देवी को धन्यवाद कहने में कप्तान ने जरा भी देर नहीं की।
 
टीम से फुर्सत मिलते ही वे हमेशा की तरह पत्नी साक्षी और परिवार के खास सदस्यों के साथ मंदिर जा पहुंचे। 
 
धोनी ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक हर बार इस मंदिर में माथा टेक कर ऊपरवाले को शुक्रिया कहा है। जीवन का अच्छा दौर हो या बुरा, धोनी कभी भी अपनी 'सोलहभुजी देवी' मां को नहीं भूलते।
 
ईश्वर में आस्था हर इंसान के लिए जरूरी होती है। जब बुरे वक्त में साया भी साथ छोड़ने लगता है, ऐसे समय में सिर्फ भगवान ही इंसान का हाथ थामते हैं। सचिन तेंडुलकर से लेकर सौरव गांगुली तक, धोनी से लेकर लक्ष्मण तक सभी सितारे क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम में से ईश्वर के लिए समय निकाल लेते हैं।
 
धोनी साक्षी के साथ विवाहसूत्र में बंधने के बाद आशीर्वाद लेने इसी मंदिर में आए थे। बात चाहे टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की हो या वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी, हर बार धोनी ने देवड़ी के मंदिर में धन्यवाद कर अपना फर्ज निभाया। 
 
आगे क्लिक कर देखिए, साक्षी-धोनी और देवड़ी मंदिर के खास कनेक्शन की झलकियां

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment