अहमदाबाद. टीम इंडिया पाकिस्तान से बेंगलुरु में मिली हार का हिसाब चुकता करने को बेकरार है। धोनी एंड कंपनी ने गुरुवार को यहां मोटेरा स्टेडियम में जम कर अभ्यास किया। मूड को हलका रखने के लिए टीम ने आपस में ही फुटबॉल मैच खेला।
मैच के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मूव्स देखने लायक थे। वे किसी प्रोफेशनल फुटबॉलर की तरह बॉल को ड्रिबल कर रहे थे। सुरेश रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर ने भी अपना टेलेंट इस मैच में दिखाया।
बेंगलुरु में हुए रोमांचक मैच में भारत को पांच विकेट से पराजित कर पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की लीड ली थी। मेजबान टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर बराबरी हासिल करने का पूरा प्रयास करेगी। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को यहां खेला जाएगा।
कप्तान धोनी इस मैच में आर अश्विन को बाहर रखने की गलती शायद न दोहराएं।
आगे क्लिक कर देखिए, टीम इंडिया की फुटबॉल मस्ती