विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Dhoni's Mistake Cost India A Game Against Kiwis

T-20 BUZZ: युवराज का इमोशनल कमबैक और धोनी की एक गलती

1 of 4 Photos

चेन्नई. युवराज सिंह के शानदार इमोशनल कमबैक (देखें तस्‍वीरें) के बावजूद न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे टी-20 मैच में भारत को मिली 1 रन की हार के लिए क्या कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिम्मेदार थे? 
 
यह सवाल तब खड़ा हो गया जब मैच की आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए भारत को 6 रनों की जरुरत थी। विकेट गिरने पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। रोहित ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर लेग साइड पर स्ट्रोक खेला और दो रन ले लिए। धोनी बड़ी ही खामोशी से भागकर दूसरी छोर पर खडे़ हो गए। इसके बाद भारत को आखिरी गेंद पर 4 रनों की दरकार थी। रोहित ने एक बार फिर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट मारा, लेकिन इस बार भी वे दो ही रन दौड़कर ले पाए।
 
इस तरह भारत एक रन से मैच हार गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर गलती की थी? क्या उन्हें स्ट्राइक अपने पास रखने की रणनीति से रन लेना चाहिए था, ताकि वह छक्‍का लगा कर मैच जीतने की संभावना बनाए रखते। धोनी का मौजूदा फॉर्म और उनके बड़े स्ट्रोक खेलने की काबिलियत को देखते हुए इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह जेम्स फ्रैंकलिन की आखिरी गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचा सकते थे। लेकिन धोनी ने ऐसा न कर रोहित शर्मा की क्षमता पर भरोसा किया। रोहित शर्मा लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं और बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऐसे में धोनी ने रोहित शर्मा से उम्मीद कर बड़ी गलती नहीं की?

 

धोनी की धीमी पारी भी भारत की हार की अहम वजह रही। धोनी ने 23 गेंदों पर महज 22 रन ही बनाए। आपकी इस बारे में क्‍या राय है, नीचे कमेंट बॉक्‍स में टाइप कर सबमिट करें...


तस्‍वीरों में देखिए युवराज का इमोशनल कमबैक
25 दिसंबर से होगी पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत
युवराज की शानदार वापसी, 1 रन से हारी इंडिया

YUVI को लेकर जज्बाती हुए जहीर, धोनी ने दिखाया गुस्सा


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment