सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का हैदराबाद में दूसरा दौर रोमांच के साथ थोड़े निराशाजनक लम्हे लेकर आया। जहां पहले मैच में भोजपुरी दबंगों ने अपना मैच जीता वहीं दूसरा मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने पहुंची हसीनाओं के अरमानों पर पानी फिर गया।
दरअसल लीग के दूसरे दौर हैदराबाद के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई राइनोज का मुकाबला कर्नाटका बुल्डोजर्स से होना था। मैच में अभी छह ओवर्स का खेल ही हुआ था कि बारिश शुरू हो गई।
इस बेमौसम बरसात ने खिलाड़ियों, दर्शकों के साथ हसीनाओं को दुखी कर दिया और इनके दुखी होने का कारण भी जायज था। चेन्नई की टीम पहला मैच हार चुकी थी और कर्नाटका इस मैच को जीत सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहता था।
आइए तस्वीरों में देखें किस तरह हुई मैच की शुरुआत और बारिश ने कैसे फेरा टीमों के अरमानों पर पानी...