नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार खस्ता हालत और घरेलू तथा विदेशी जमीन पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हो रही आलोचनाओं के मद्देनजर टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर की अगले वर्ष मार्च तक विदाई हो सकती है।
एक निजी समाचार चैनल के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्लेचर की जगह लेने के लिए नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। फ्लेचर का कोच का कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में खत्म होने जा रहा है और बोर्ड संभवत उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने के बारे में विचार नहीं कर रहा है।
आगे क्लिक कर जानिए, क्यों होगी फ्लेचर की छुट्टी