मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ आईपीएल की उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब में निवेश के बारे में थी। टीम की सह-मालकिन
प्रीति जिंटा सुबह 10 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचीं। अधिकारियों ने उनसे आईपीएल-2 के संचालन में कथित अनियमितताओं के बारे में पूछा। प्रीति से से पूछा गया कि उन्होंने फ्रेंचाइजी में निवेश के लिए पैसे कहां से जुटाए।