कोलकाता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और ओपनर गौतम गंभीर की हाफ सेंचुरीज ने ईडन गार्डन्स मैदान पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन को खुशनुमा बना दिया।
हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाज नितमिय इंटरवल पर विकेट चटका कर फैन्स को दर्द देते रहे, फिर भी इन दोनों की बल्लेबाजी ने टीम को संभाल लिया।
दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और जहीर खान नाबाद रहे।
आगे क्लिक कर देखिए, कोलकाता टेस्ट के पहले दिन की खास तस्वीरें