एडवर्ड्स की कप्तानी पारी से इंग्लैंड तीसरे स्थान पर

आईसीसी वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने कप्तान कॉर्लेटे एडवर्डस के शानदार शतक बदौलत न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में आठ विकेट पर 220 रन बनाए। ए सैटर्थवेट ने 95 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से सबसे अधिक 85 रन बनाए। शेष बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे पाईं। इंग्लैंड के लिए हॉली कॉल्विन ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और १क् के योग पर ही व्यॉट पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान एडवर्डस और साराह टेलर ने 78 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। साराह के बाद ग्रीनवे(28) और ऑलराउडंर ब्रिंडले (27) के साथ एडवर्डस ने टीम को जीत दिला दी।
एडवर्डस 106 रन बनाकर नॉट आउट रहीं और 15 चौके लगाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए एडवर्डस को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेला जाएगा।






