विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> England All Out For 175 Vs India A Team In Delhi

WIN: 175 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड टीम, 53 रन से जीती 'टीम इंडिया'

Dainikbhaskar.com | Jan 06, 2013, 18:39PM IST
 
 

नई दिल्ली. कप्तान अभिनव मुकुंद (57), मुरली विजय (76) और केदार जाधव (52) के शानदार अर्धशतकों से भारत-ए
ने इंग्लैंड को एकदिवसीय अभ्यास मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से पीट दिया।
 
भारत-ए ने पालम मैदान में 39 ओवरों में चार विकेट पर 224 रन बनाए। इंग्लैंड को 39 ओवर में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 229 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन इंग्लैंड की टीम 36 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई।
 
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस हार से झटका लगा जबकि भारत-ए के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से मैदान में मौजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव संजय जगदाले और राष्ट्रीय चयनकर्ता राजेन्द्र सिंह हंस को प्रभावित किया।
 
मैच में खराब रोशनी के कारण बाधा पड़ी जिससे ओवरों की संख्या घटा कर 39 की गई। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्नरक्षण करने का फैसला किया।
 
मुकुंद और विजय ने ओपनिंग साझेदारी में 23 ओवर में 118 रन जोड़े। मुकुंद ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 57 रन बनाए जबकि विजय ने 75 गेंदों में 76 रन में आठ चौके और दो छक्के मारे।
 
जाधव ने 50 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी में छह चौके लगाए। अशोक मिनारिया 17 और जलज सक्सेना दो रन बनाकर आउट हुए।
 
इंग्लैड की तरफ से जेड डर्नबैक ने 23 रन पर दो विकेट लिए जबकि जेम्स ट्रेडवेल और समित पटेल को एक-एक विकेट मिला। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment