विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> England Beat New Zealand In ODI Series

UPDATE: इंडिया से पिट कर लौटे अंग्रेज, कीवियों पर निकाली भड़ास!

Dainikbhaskar.com | Feb 23, 2013, 15:30PM IST
 
 

ऑकलैंड. इंग्लैंड नें गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम वनडे में 75 गेंद
शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
 
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 43.5 ओवर में 185 रन पर निपटाने के बाद 37.3 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। कीवी टीम ने सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन उसने अगले दोनों मैच गंवाकर सीरीज जीतने का सुनहरा अवसर खो दिया।
 
इंग्लैंड ने इससे पहले न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज भी 2-1 से जीती थी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्टों की सीरीज छह मार्च से खेली जायेगी।
 
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने अपने तीन विकेट 11 रन पर तथा पांच विकेट 67 रन पर गंवा दिए। रोस टेलर ने 28 और ग्रांट इलियट ने 24 रन बनाए।
 
कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने मात्र 68 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 79 रन ठोके जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 185 तक पहुंच पाया। स्टीवन फिन ने नौ ओवर में 27 रन पर तीन विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 9 ओवर में 38 रन पर दो विकेट और ग्रीम स्वान ने 8.5 ओवर में 49 रन पर दो विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के चोटी के पांचों बल्लेबाजों ने उपयोगी रन बटोरे। कप्तान एलिस्टर कुक ने पांच चौकों की मदद से 46 रन, इयान बेल ने 22 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 24 रन, जोनाथन ट्रॉट ने 44 गेंदों में चार चौकों की मदद से 38 रन, जो रूट ने नाबाद 28 रन और इयान मोर्गन ने मात्र 24 गेंदों में पांच चौके तथा दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन ठोके।
 
इंग्लैंड ने 38वें ओवर में जीत अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 10 ओवर में 48 रन पर तीन विकेट और एंड्रयू एलिस ने आठ ओवर में 35 रन पर दो विकेट लिये।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment