टेलर के शतक पर भारी पड़े तीन अंग्रेजों के अर्धशतक

एलिस्टर कुक, जोनाथन ट्रॉट और जे रूट्स के शानदार अर्धशतकों के सहारे इंग्लैंड ने नेपियर में खेले गए दूसरे वन-डे में रॉस टेलर के शतक पर पानी फेर न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में अंग्रेजों ने 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का निर्णायक मैच शनिवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉस टेलर के 100 और कप्तान बैंड्रन मैक्कुलम के 74 रनों की बदौलत 269 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि पुछल्ले बल्लेबाजों के फेल होने से कीवीज टीम पूरे 50 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और48.5 ओवर्स में ही ऑल आउट हो गई। केन विलियमसन ने 33 रनों का योगदान दिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को कुक और बैल ने 89 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। बैल ने 44 व कुक ने 74 रन बनाए। इसके बाद जोनाथन ट्रॉट (65)और जे रूट(79) ने नाबाद रह टीम को आठ विकेट से शानदार जीत दिला दी।
ट्रॉट की तुलना में रूट ने ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाया और महज 56 गेंदों पर ही 79 रन कूट डाले। रूट का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है।






