खेल डेस्क. इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। वे फ्रंट से लीड करते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में पूरे 6 साल के अंतराल के बाद एक विशुद्ध ब्रिटिश खिलाड़ी ने टीम की कमान संभाली है। इससे पहले टीम की अगुवाई साउथ अफ्रीकन ओरिजिन के क्रिकेटरों के हाथ में थी।
एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्हीं की कप्तानी में इंग्लिश टीम टेस्ट में नंबर 1 बनी। वैसे तो इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में 79 खिलाड़ी कप्तान रहे हैं, लेकिन इसमें 11 क्रिकेटर दूसरे साउथ अफ्रीका, भारत, इटली जैसे देशों के रहे। विदेशी कप्तानों ने इंग्लैंड को 78 टेस्ट मैचों में जीत दिलाई।
इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़े इस खास फैक्ट के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते।
आगे तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए, इंग्लैंड क्रिकेट के इस चौंकाने वाले फैक्ट की डीटेल्स...