विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> England Cricket Stunned By Snake In Kochi Hotel

मेहमान अंग्रेज लगाने जा रहा था सुकून की डुबकी, तभी हुई इसकी एंट्री

Dainikbhaskar.com | Jan 14, 2013, 17:21PM IST
 
 

कोच्चि. लैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर केरल ने इंग्लैंड टीम को हैरान कर दिया। सुबह-सुबह इंग्लैंड के बॉलर स्टुअर्ट मीकर ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाने का सोचा। शॉर्ट्स पहन कर वे होटल के पूल एरिया तक पहुंचे ही थे, तभी एक नजारे को देख कर उनके हाथ-पांव फूल गए।
 
पूल में एक काले रंग के सांप को स्विंमिंग करता देख उनकी चीख निकल गई। 
 
मीकर की चीख सुन कर होटल स्टाफ वहां तुरंत दौड़ा-दौड़ा पहुंचा। जैसे-तैसे उस सांप को काबू कर पूल से बाहर निकाला गया। 
 
स्टाफ के मुताबिक वह सांप एक बिना जहर वाला था।
 
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला कोच्चि के नेहरू स्टेडियम में 15 तारीख को खेला जाएगा। मेहमान टीम राजकोट में 9 रन से जीत दर्ज करने के बाद 1-0 से आगे है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment