धर्मशाला. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 27 जनवरी को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पहुंची इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मैक्लोडगंज का भ्रमण किया।
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग बौद्ध मठ में जाकर बौद्ध धर्म के संबंध में जानकारियां हासिल की। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज में प्रेयर व्हील (ओम मणि पदमे हुम मणि चक्र) घूमाकर बौद्ध मठ की परिक्रमा की।
इंग्लैंड के खिलाड़ियों के मैक्लोडगंज पहुंचने की सूचना मिलते ही खिलाड़ियों के प्रशंसकों का मैक्लोडगंज में तांता लग गया। मैक्लोडगंज पहुंचे इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों सहित टीम अधिकारियों ने बौद्ध धर्म के प्रति गहरी रुचि दिखाई। वहीं निर्वासित तिब्बतियों में भी इंगलैंड के खिलाड़ियों की एक झलक पाने को आंखें टिकी रही।
आगे क्लिक कर एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखिए, इंग्लैंड टीम का सैर सपाटा