चंडीगढ़. टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम वापसी की कोशिशों में जुटी है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में मेहमान टीम ने 23 तारीख को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए जम कर पसीना बहाया।
लगातार फ्लॉप हो रही बल्लेबाजी को दोबारा लय में लाने के लिए टीम के बैटिंग कोच ग्राहम गूच ने सभी खिलाड़ियों को खास टिप्स दिए।
इसके अलावा बैटिंग के लिए मुफीद पिचों पर बेहतरीन फील्डिंग करने के लिए भी खिलाड़ियों ने खास ध्यान दिया।
इंग्लैंड टीम को अभ्यास करता देखने क्रिकेट प्रशंसक भी बड़ी संख्या में स्टेडियम के आसपास जुटे थे। खेल प्रेमियों को जाली के बाहर से ही मेहमान सितारों को निहारने का मौका मिल सका।
आगे क्लिक कर देखिए, इंग्लैंड टीम की नेट प्रैक्टिस की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें
(तस्वीरें - लखवंत सिंह)