युवराज के 'पंच' पर इंग्लिश बॉलर का कमेंट, हम पार्टटाइमर से नहीं डरते
Dainikbhaskar.com
| Nov 02, 2012, 11:34AM IST

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुए प्रैक्टिस मैच में युवराज सिंह ने 94 रन देकर 5 विकेट चटकाए। युवी ने केविन पीटरसन, इयान बेल, मैट प्रायर और समित पटेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। (पढि़ए, रणजी में सितारे)
एंडरसन ने युवराज के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए कहा, "हम युवराज जैसे गेंदबाजों को लेकर चिंता नहीं करते। हमारे कुछ खिलाड़ियों ने शतक लगाए, तो कुछ ने हाफ सेंचुरी लगाई। भारतीय पिचों पर स्पिनर्स को विकेट मिलना स्वाभाविक है। उनका पांच विकेट लेना को बड़ी बात नहीं।"
एंडरसन चाहे कुछ भी कहें, लेकिन इंग्लिश टीम की स्पिनर्स के खिलाफ कमजोरी किसी से छिपी हुई नहीं है।
कैसा है इंग्लैंड के बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड? कितना बड़ा खतरा साबित होंगे भारतीय स्पिनर्स? आइए, जानते हैं तस्वीरों की जुबानी...






