LIVE: दिलशान ने किया चौके के साथ आगाज

पल्लेकल. मैन ऑफ द मैच लसित मलिंगा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने इंग्लैंड को अंतिम सुपर-8 मैच में 19 रन से हराया। आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के निर्णायक मैच ने सेमी फाइनल की दो टीमों को पक्का कर दिया। ग्रुप-1 से मेजबान श्रीलंका और वेस्ट इंडीज ने क्वालिफाई कर लिया है।
कप्तान महेला जयवर्धने की शानदार 42 रन की पारी के दम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 169 रन बनाए। इंग्लिश कप्तान स्टुअर्ट ब्रॉड ने 32 रन देकर 3 विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वे श्रीलंकाई टीम को 150 रन के भीतर नहीं रोक पाए।
जवाब में इंग्लैंड 20 ओवरों में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सका। समित पटेल ने जुझारू 67 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही। पटेल के अलावा ग्रीम स्वान ने भी 4 चौकों व 1 छक्के से सजी 34 रन की पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच मलिंगा
श्रीलंका के स्टार फास्ट बॉलर लसित मलिंगा ने 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने लूक राइट (12), एलेक्स हेल्स (3), जॉनी बेयरस्टो (2), समित पटेल (67) और जोस बटलर (8) को आउट किया। युवा स्पिनर अकिला धनंजय ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
सेमी फाइनल की इक्वेशन
इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ग्रुप-1 से श्रीलंका और वेस्ट इंडीज ने सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सोमवार को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड से पहले हुए ग्रुप-1 के मैच में वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा कर पहले ही अपनी दावेदारी मजबूत कर ली थी। इंग्लैंड की हार ने कैरिबियाई टीम की अंतिम चार में जगह पक्की कर दी।
सेमी फाइनल के लिए शेष दो टीमों का फैसला मंगलवार को होने वाले अंतिम दो सुपर-8 मैचों से होगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। (जानिए सेमी फाइनल की इंडियन इक्वेशन)
इससे पहले वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया (पढ़िए मैच रिपोर्ट)।
उधर ग्रुप-2 में टीम इंडिया ने संडे को हुए अहम मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई (मैच रिपोर्ट) भारतीय टीम ने 2007 में खिताब जीतने के बाद सुपर-8 स्टेज में पहली जीत दर्ज की है (जानिए पूरा रिकॉर्ड)। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली (कैसे दी इंडिया ने पाक को मात)






