मुंबई. ओपनर वसीम जाफर के नाबाद 137 रन और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के 108 के शानदार शतक की मदद से मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट क्वार्टर फाइनल के पहले दिन तीन विकेट पर २७२ रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे सचिन ने 233 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर दिखाया कि उनके अंदर रनों की भूख बाकी है। ओपनर जाफर 18 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 150 रन बना कर आउट हुए।
सचिन तेंडुलकर को क्रीज पर रन बनाता देख उनके फैन्स गदगद थे। शतक पूरा होते ही एक प्रशंसक मैदान पर आ कर उनके सामने पैरों पर गिर गया।
आगे क्लिक कर देखिए, सचिन की जुझारू पारी की झलक...