रांची। टीम इंडिया आज रांची पहुंची। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम ने बुधवार रात कप्तान धोनी के घर पर पार्टी की। धोनी के घर पर टीम इंडिया के पहुंचने के कारण यहां समर्थकों की भारी भीड़ भी लग गई।
फैन्स टीम इंडिया से मुलाकात की मांग करने लगे, लेकिन जब काफी देर तक खिलाड़ी घर के बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद प्रशंसकों का गुस्सा भड़क गया। धोनी के घर पर कुछ पत्थर भी फेंके गए जिससे खिड़की का कांच टूट गया।
समर्थकों के गुस्सा होने पर धोनी के जीजा गौतम गुप्ता बाहर आए और उनसे शांति बरतने का आह्वान किया। गुप्ता ने मेहमाननवाजी का हवाला देकर फैंस को शांत करवाया।
आगे क्लिक कर देखिए, धोनी के स्वागत की खास तस्वीरें