टेस्ट श्रंखला में इंग्लैंड के हाथों घर में मिली शिकस्त के बाद 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत चुनौती टीम इंडिया के सामने है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रंखला के लिए सिलेक्टर्स रविवार को टीम की घोषणा करेंगे।
जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम छह तेज गेंदबाजों के साथ भारत आ रही है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के सामने तेज गेंदबाजी बड़ी समस्या बनी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल टीम के अनुभवी स्पीडस्टार जहीर खान, ईशांत शर्मा और युवा उमेश यादव के अलावा वरुन एरौन भी अनफिट हैं।
ईशांत शर्मा की चोट को लेकर बीसीसीआई गंभीर है। बीसीसीआई ने ईशांत को ऑस्ट्रेलिया में एक्सपर्ट को दिखाने की सलाह भी दी है। ऐसे में ईशांत कम से कम दस महीने तक मैदान से दूर रहेंगे। वहीं बीसीसीआई ने पिछले साल वरुन को भी पर्थ जाकर बॉयो मैकेनिक्स एक्सपर्ट डेरिल फोस्टर से मिलने की सलाह दी थी लेकिन ऐसा नही हो पाया और वरुन फिलहाल एनसीए एक्सपर्ट नितिन पटेल की निगरानी में हैं।
बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि वे ईशांत शर्मा या वरुन की इन्जुरी को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकते। ऐसे में सिलेक्टर्स के सामने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बेटिंग को देखते हुए इस दौरे के लिए तेज गेंदबाज चुनना काफी मुश्किल काम होगा। अनुभवहीन तेज गेंदबाज सीरीज में टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं।
इन स्थितियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन संभालेगा तेज गेंदबाजी की बागडोर और किन नामों पर बीसीसीआई की है निगाह, जानिए तस्वीरों में ...