विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Gambhir Captains India A Team In Warm Up Match Vs Australia

मनोज तिवारी ने भी ठोका शतक, इंडिया ए ने बनाए 451 रन

Dainikbhaskar.com | Feb 17, 2013, 17:32PM IST
 
 

चेन्नई.  चेन्नई में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वार्म अप मैच में खराब मौसम के कारण दूसरे दिन के खेल में रुकावट आई है। लंच के बाद कल 77 रन पर नॉट आउट मनोज तिवारी ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली और शतक ठोक डाला। तिवारी 129 रन बनाकर आउट हुए। जलज सक्सेना ने नॉट आउट 30 रन बनाए और इंडिया ए 451 रन के स्कोर तक पहुंच गई। दोहर्टी और एगर ने तीन-तीन विकेट लिए।
 
ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी पारी खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक चार विकैट पर 127 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन ने 84, एड कॉवन ने 40 रन बनाए। इंडिया ए के लिए जलज सक्सेना और आर ध्रुव ने दो-दो विकेट लिए।


इससे पहले कल इंडिया ए ने कप्तान गौतम गंभीर के शतक (112) और रोहित शर्मा व मनोज तिवारी के अर्धशतकों के सहारे चार विकेट पर 338 रन का मजबूत स्कोर बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर किए गए दिल्ली के इस स्टार ओपनर ने सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने तीन साल के अंतराल के बाद फर्स्ट क्लास में रंग दिखाते हुए 112 रन की पारी खेली।
 
दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन का मजबूत स्कोर बना चुकी थी। मनोज तिवारी 77 रन मुरलीधरन गौतम 34 रन बना कर नाबाद थे।
 
 
 
टीमें इस प्रकार से हैं-
 
इंडिया ए
 
गौतम गंभीर (कप्तान), जीवनजोत सिंह, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, जलज सक्सेना, मुरलीधरन गौतम, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, मनविंदर गोनी और आर विनय कुमार।
 
ऑस्‍ट्रेलिया
 
शेन वाटसन (कप्तान), मैथ्यू वेड, एशटन अगर, एड कोवन, जेवियर डोहर्टी, हेनरिक्स, फिलिप ह्यूग्स, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, पीटर सिडल और मिचेल स्टार्क।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment