कोलकाता. दिल्ली गैंगरूप केस की पीड़िता दामिनी के निधन के बाद रेप के विरुद्ध आए नए कानून का नाम उस पीड़िता के नाम पर रखने की मुहिम तेज हो गई है। पॉलिटीशियन शशि थरूर ने 1 जनवरी को यह प्रस्ताव रखा था कि नए नियम का नामकरण अपनी जान गंवाने वाली उस शेर दिल लड़की के नाम पर रखा जाए। थरूर के समर्थन में दिल्ली के स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आ गए हैं।
लंबे समय बाद ट्विटर पर लौटे गंभीर ने लिखा, "मुझे इस साल हैप्पी न्यू ईयर कहने में तकलीफ सी महसूस हो रही है। 2012 में दिल्ली के दामन पर एक और दाग लग गया। क्या हम अपनी औरतों के साथ इस प्रकार व्यवहार करते हैं। यह शर्मनाक है। यह देख कर अच्छा लगा कि दामिनी के जाने के बाद भी आंदोलन की आग अब भी जल रही है। उसकी आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब आप और हम मिल कर उसे इंसाफ मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे।"
गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है जो रेप के खिलाफ नया नियम आया है उसका नाम उस लड़की के नाम पर ही रखना चाहिए। मैं आशा करता हूं कि यह संभव हो सकेगा।"
पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे गंभीर ने अपने फैन्स से इस बुरे दौर में अपने साथ रहने की अपील की।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे ट्विटर पर उफना गंभीर का गुस्सा...