चोटिल मार्टिन गुप्टिल की साहसिक पारी से मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले वन-डे में तीन विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने जीत के साथ ही सीरीज तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड के एक समय सात विकेट 218 रन पर गिर गए थे। ऐसें में हैमस्ट्रिंग के कारण मैदान छोड़ गए गुप्टिल ने बैंड्रन मैक्कुलम के साथ मिल टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
तस्वीरों में देखें इंग्लैंड की पारी में क्या रहा खास और किस तरह कीवीज ने जीता मैच...