इंग्लैंड ने कप्तान एलेस्टेयर कुक को सस्ते में गंवाया लेकिन इसके बाद इयान बेल (64) जोनाथन ट्राट (68 ) और जो रूट (56) ने शानदार अर्धशतक ठोकते हुए इंग्लैंड को तीन विकेट पर 184 रन की मजबूत स्थिति पर पहुंचा दिया लेकिन अंतिम 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने जहां बेहतरीन गेंदबाजी की वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज स्लाग ओवरों में रन बनाने के लिए जूझते रहे।