खेल डेस्क. दिल्ली के दमदार बैट्समैन शिखर धवन पर भी लेडी लक चल गया है। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आयशा मुखर्जी से शादी की थी। इस बंधन में बंधते ही उनका क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा।
धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 तारीख से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। उन्हें सुरेश रैना और युवराज जैसे चर्चित नामों से आगे तवज्जो देते हुए सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम में मौका दिया।
शिखर प्लेयिंग इलेवन में आ पाते हैं या नहीं यह तो 22 तारीख की सुबह चेन्नई में ही पता चलेगा, लेकिन यह बात तो तय है कि वे अब सेलेक्टर्स की नजरों में आ चुके हैं।
दिल्ली के रहने वाले शिखर की लव स्टोरी भी जरा हट के है। आयशा से उनका मिलना एक हसीन संयोग था। इस 'मैच फिक्सिंग' में सबसे बड़ा हाथ था स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का।
भज्जी आयशा और शिखर के कॉमन फ्रेंड हैं। हरभजन के जरिए ही इस लव कपल की पहली मुलाकात हो सकी।
आगे क्लिक कर जानिए, टीम इंडिया के 'नए स्टार' शिखर धवन की पूरी लव स्टोरी...