जालंधर. हरभजन सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाने वाले उनके बचपन के कोच देविंदर अरोड़ा ने कहा है कि हरभजन का
आक्रामक रवैया ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा।
अरोड़ा ने कहा, "हरभजन अपने विरोधियों के दिलों में भय उत्पन्न करने में सक्षम हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर दबाव बनाने का काम करेंगे। वह उन्हें परेशान कर सकते हैं। सुनील गावस्कर ने एक बार कहा था कि किसी को तो आक्रामक अंदाज दिखाना होगा जो ऑस्ट्रेलिया को उसी की भाषा में जवाब दे सके।"
हरभजन 2001 की टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लेने के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिये आतंक बनकर उभरे थे। वह टेस्ट में हैट्रिक हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भज्जी के पांच सबसे तगड़े पंच