कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होम टाउन रांची में खेले गए तीसरे वन-डे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सीरिज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। टॉस जीतने के बाद धोनी ने इंग्लिश टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय बॉलर्स पर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करने की चुनौती थी और गेंदबाजों ने भी अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे धोनी को निराश नहीं किया।
गेंदबाजों ने शुरू से ही अंग्रेज बल्लेबाजों को बांध कर रखा और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। नतीजा यह रहा कि अंग्रेज महज 155 रन के मामूली स्कोर ही खड़ा कर सके।
जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी हालांकि अच्छी नहीं रही और आजिंक्य रहाने जल्दी आउट हो गए लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
आइए तस्वीरों में देखें रांची में टीम इंडिया की जीत में कौन बने हीरो और कैसे किया मेहमानों को ढेर..