हैदराबाद. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस लिया। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के बल्ले से ब्लास्ट के बाद ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने दो विकेट झटक कर मेहमान ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया।
मैच का तीसरा दिन भी मेजबान धोनी ब्रिगेड के नाम रहा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान महज 25 साल के चेतेश्वर पुजारा के बल्ले के सामने बेबस दिखे। एक छोर से कंगारू गेंदबाजी किए जा रहे थे, तो दूसरे छोर पर खड़े पुजारा बिना कोई रहम दिखाए बल्ले से दनादन रन ठोके जा रहे थे।
चेन्नई के सुपरस्टार मुरली विजय ने भी जैसे अपने आलोचकों को करार जवाब देने की ठान ली थी। वीरेंद्र सहवाग के सस्ते में आउट होने के बाद लग रहा था कि विजय भी अपना धैर्य खो देंगे। लेकिन मैच के दूसरे ही दिन नाबाद सैकड़ा जड़ कर उन्होंने सभी का मुंह बंद कर दिया।
मैच के तीसरे दिन भी विजय थमे नहीं। उन्होंने पुजारा के साथ रिकॉर्ड 370 रन की पार्टनरशिप करते हुए अपना लोहा मनवा लिया। 23 चौके और 2 छक्के लगा कर उन्होंने 361 गेंदों में बेहतरीन 167 रन बनाए।
पुजारा का खेल देखने उनकी नई नवेली दुल्हन पूजा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने अपनी वाइफ को डबल सेंचुरी का शानदार तोहफा दिया।
जैसे ही पुजारा ने 200वां रन चौका लगा कर लिया, वैसे ही पूजा के चेहरे की रौनक बढ़ गई। सिर्फ पूजा ही नहीं, कप्तान धोनी की डार्लिंग साक्षी भी ट्विटर पर चहक उठीं। उन्होंने ट्वीट कर पुजारा को बधाई दी।
आगे क्लिक कर 24 खास तस्वीरों में देखिए, हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन के रोमांचक लम्हे