खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पांच साल के बाद हो रही वनडे सीरीज से ठीक पहले उनके इस कदम ने सभी प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। आलोचकों के चेहरों पर जहां शैतानी मुस्कान आ गई है, वहीं सचिन के चाहने वाले जर्सी नंबर 10 की विदाई से दुखी हैं।
ऐसे में हर फैन का दिल एक ही बात कह रहा है, लौट आओ सचिन। हालांकि, विशेषज्ञों का तर्क है कि तेंडुलकर की उम्र अब उनके साथ नहीं। लेकिन फैन्स का मानना है कि 38 सावन देख चुके मुंबई के इस दिग्गज खिलाड़ी में अब भी काफी क्रिकेट बाकी है।
सचिन की वापसी के लिए पाकिस्तान के लेजेंड्री कप्तान इमरान खान से प्रेरणा ली जा सकती है। क्रिकेट जगत में इमरान खान एक ऐसा उदाहरण हैं जिन्होंने न सिर्फ 37 साल की उम्र में संन्यास लेने के बाद वापसी की, बल्कि अपने देश को पहले वर्ल्ड कप का तोहफा भी दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, इस महान कप्तान की चैंपियन वापसी की सच्ची दास्तां, जिसने करोड़ों का जीता दिल...