विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Bat First Against England Live t20

LIVE: जहीर खान टीम से बाहर

Dainikbhaskar.com | Sep 23, 2012, 19:03PM IST
 
 


कोलंबो. रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी (नाबाद 55 रन) और हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी (12 पर 4 विकेट) के दम पर टीम इंडिया ने आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में शान के साथ एंट्री की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज इंग्लैंड को 90 रन से हराया।
 
हरभजन सिंह ने शानदार वापसी करते हुए महज 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। पीयूष चावला ने भी अपनी लेग स्पिन का कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके।
 
भारतीय स्पिन के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस दिखे। 171 रन का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 14.3 ओवरों में 80 रन बना कर ऑलआउट हो गई। ओपनर क्रेग कीस्वेटर (35) और जोस बटलर (11) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
 
इंग्लैंड और भारत दोनों सुपर-8 में पहुंच गए हैं। टीम इंडिया ग्रुप ए में 4 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड महज एक जीत दर्ज कर 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।  

 

तस्वीरों में जानिए, मैच के पल-पल का हाल...
 
इससे पहले पल्लेकल में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया। (मैच रिपोर्ट)
 
INSIDE STORY: युवराज की फिटनेस की पूरी कहानी
PHOTOS: इंग्लैंड के खिलाफ ये था बेस्ट इंडियन बॉलिंग परफॉर्मेंस
इंडिया बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप में - ये हैं खास आंकड़े

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment